crossorigin="anonymous">

sunday ka rashifal kya hai, रविवार का दिन आप का कैसा रहेगा, today horoscope

pgsnews
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

sunday ka rashifal kya hai रविवार का दिन आप का कैसा रहेगा, today horoscope

 

  • दैनिक राशिफल – मेष

04-02-2024
आज का दिन आपके लिए किसी नए मकान और दुकान आदि की खरीदारी के लिए अच्छा रहेगा। आपके परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती हैं। नवविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। पारिवारिक कलह आपके लिए समस्या बन सकती है। संतान की संगति की ओर आपको विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो वह किसी गलत काम की ओर अग्रसर हो सकते हैं। आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती हैं। आपको भाई-बहनों का पूरा साथ मिलेगा।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : नीला रंग

 

  • दैनिक राशिफल – वृषभ

04-02-2024
आज का दिन आपके लिए कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने के लिए रहेगा। आप अपने रूटीन को बेहतर बनाए रखने की पूरी कोशिश करें। व्यवसाय में वृद्धि होने से आप प्रसन्न रहेंगे। आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। जीवनसाथी के करियर में चल रही समस्याओं के कारण आप परेशान रहेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ अच्छी नीतियों को अपनाना होगा और अपनी जिम्मेदारियों पर आप पूरा ध्यान देंगे, लेकिन आप डेली रूटीन में बदलाव ना लाये, नहीं तो आपको बाद में कोई समस्या खड़ी हो सकती है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 2
भाग्यशाली रंग : पीला रंग

 

  • दैनिक राशिफल – मिथुन

04-02-2024
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छी सफलता हासिल करेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में अत्यधिक मेहनत करनी होगी, उसके बाद ही सफलता मिलती दिख रही है। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में आप काम कामयाब रहेंगे। किसी बड़े लक्ष्य के प्रति आप समर्पित नजर आएंगे। आपको लोगों की भावनाओं का सम्मान करना होगा। किसी काम में आपको सफलता मिलने की पूरी संभावना बनती दिख रही है। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। आप अपनी बुद्धि और विवेक से जो निर्णय लेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगे।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : पीला रंग

 

  • दैनिक राशिफल – कर्क

04-02-2024
आज का दिन आपके लिए पद प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। आप संतान के लिए कोई वाहन को लेकर आ सकते हैं और आप अपनी जरूरत की वस्तुओं पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। आपको अपने जरूरी कामों पर भी पूरा ध्यान देना होगा। पारिवारिक मामलों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। यदि किसी बात को लेकर सदस्यों में अनबन चल रही थी, तो वह बातचीत के जरिए दूर होगी। नौकरी में आपको किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है। आपको बड़ों की बातों को अनदेखा करने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 1
भाग्यशाली रंग : नीला रंग

 

  • दैनिक राशिफल – सिंह

04-02-2024
आज के दिन आपके लिए प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप किसी महत्वपूर्ण आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। भाई बंधुओं का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपको जरूरी कामों को समय रहते पूरा करना होगा, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके अंदर सहकारिता का भाव बना रहेगा। आपको जीवनसाथी की सलाह पर चलना नुकसान देगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो वह किसी गलत काम की तरफ अग्रसर हो सकता है।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग

 

  • दैनिक राशिफल – कन्या

04-02-2024
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होगी और अपनों से आप प्रसन्न रहेंगे। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। बैंकिंग क्षेत्र में कार्यरत लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा और आपको छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको किसी काम में आ रही समस्याओं को लेकर अपने साथियों से बातचीत करनी होगी।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : हरा रंग

 

  • दैनिक राशिफल – तुला

04-02-2024
आज का दिन नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहेगा, क्योंकि उन्हें कोई अच्छी नौकरी की प्राप्ति हो सकती हैं। आपका आकर्षण देखकर आपके कुछ नए मित्र भी बन सकते हैं। राजनीति में कार्यरत लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आपकी लोकप्रियता बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपके लंबे समय से रुके हुए मामले गति पकड़ेंगे और दीर्घकालीन योजनाओं से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों पर आपका पूरा फोकस रहेगा।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : हल्का नीला रंग

 

  • दैनिक राशिफल – वृश्चिक

04-02-2024
आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझबूझ से आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको आवश्यक कामों को पूरा ध्यान से करना होगा। किसी विपरीत परिस्थिति में आपको धैर्य बनाए रखना होगा और आप यदि किसी से धन उधार लेने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो बिल्कुल ना लें, नहीं तो आपको उस धन को उतारने में समस्या हो सकती है। आपका मित्र आपके लिए कोई निवेश संबंधी सूचना लेकर आ सकता है, जो लोग ऑनलाइन काम करते हैं, उन्हें सावधान रहने की आवश्यकता है। आपकी तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 2
भाग्यशाली रंग : सफेद रंग

 

  • दैनिक राशिफल – धनु

04-02-2024
आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। आपको कुछ आवश्यक कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपके अंदर मेलजोल की भावना बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आप अपनी प्रतिभा का अच्छा प्रदर्शन करेंगे और आर्थिक क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। आपको लाभ के अवसरों पर पूरा ध्यान देना होगा। संतान की तरक्की में यदि कुछ बाधा आ रही थी, तो वह दूर होगी। आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : गुलाबी रंग

 

  • दैनिक राशिफल – मकर

04-02-2024
आज का दिन आपके लिए मेहनत और लगन से काम करने के लिए रहेगा। आप लोगों पर पूरा भरोसा करेंगे। आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना सुनने को मिल सकती है। आपके व्यापार में वृद्धि होगी और सबका सहयोग आप पर बना रहेगा। आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। सामाजिक कामों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आप अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहेंगे और प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : लाल रंग

 

  • दैनिक राशिफल – कुंभ

04-02-2024
आज का दिन आपके लिए किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आपके लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आप महत्वपूर्ण कामों को समय से पूरा करेंगे और सभी को जोड़ने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। निजी मामलों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। धार्मिक कार्यों के प्रति आप आस्था व विश्वास से आगे बढ़ेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके घर में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 1
भाग्यशाली रंग : हल्का नीला रंग

 

  • दैनिक राशिफल – मीन

04-02-2024
आज का दिन आपके लिए किसी जोखिम भरे काम को करने से बचने के लिए रहेगा। आप अपने आवश्यक कामों की सूची बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को अनदेखा ना करें, नहीं तो बाद में वह बढ़ सकती है और आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। आप अपने आवश्यक कामों को पहले करने की कोशिश करें। आपको कार्यक्षेत्र में सूझबूझ से काम लेना होगा, नहीं तो विरोधी आपको परेशान सकते हैं। आप अपनी वाणी में विनम्रता बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। कामकाज के मामले में आपको स्पष्टता बनाए रखनी होगी।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 2
भाग्यशाली रंग : चंदन रंग

 

यह भी पढ़ो :
Glowing Skin: चमकदार त्वचा के लिए घरेलू उपाय, जाने सर्दी में चेहरे पर क्या लगाए
जन्म तिथि के लाभ : 2, 11, 20 और 29 को जन्मे लोगो को मिलेंगे यह लाभ, जाने अपनी जन्म तिथि के बारे में

 

नमस्कार दोस्तों मैं हूँ सचिन सैनी. मैं इस साइट का संस्थापक और लेखक हूँ. मुझे न्यूज़ का और ब्लॉग का अच्छा खासा एक्सपीरियंस है आप तक न्यू जानकारी पहुंचाना अच्छा लगता है. हमारे इस ब्लॉग पर न्यूज़, शैक्षिक, आध्यात्मिक, और हेल्थ टिप्स प्रकाशित किए जाते हैं अगर आप अपने आसपास की न्यूज़ और आपके द्वारा लिखी गई कोई कविता, कहानी या कोई लेख प्रकाशित करवाना चाहते हैं ब्लॉग पर तो आप हमें lifetimeproduction21@gmail.com इस Email ID पर भेज सकते हैं |

Share This Article
Leave a comment