Rashifal 22 February 2025, आज की राशिफल, किन राशि वालों को बदलेगा भाग्य
मेष राशि :
आज के दिन आपके खर्चे ज्यादा व इनकम कम हो सकती है। अचानक आपको इलेक्ट्रॉनिक चीजों पर खर्च करना पड़ सकता है कोर्ट कचहरी के मामले में थोड़ी परेशानी होगी। खुद को स्वस्थ रखने के लिए पौष्टिक आहार ले। लोगों से अच्छे तालमेल बनाकर रखें। घर में कुछ अड़चनें आ सकती हैं जिससे आप परेशान होंगे इसके बारे में आप अपने जीवनसाथी से मदद या सहायता ले सकते हैं। आज के दिन आप जो भी कार्य करें उनके बारे में पॉजिटिव सोच रखें जिससे आपको अपने काम में सफलता मिले।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली अंक : एक
भाग्यशाली रंग : चंदन
वर्षभ राशि :
वर्षभ राशि वालों का आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में आपको प्रगति होगी। लोग आपके कार्य को देखकर आपकी प्रशंसा करेंगे। स्थिर आय आपको एक बेहतर स्थिति की ओर प्रोत्साहित करेगी। आपके बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में बहुत अच्छे रहेंगे। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। जो लोग शादी योग्य हैं उनको शादी का प्रस्ताव आ सकता है। छोटी – मोटी बीमारियों का आप आसानी से सामना कर सकते हैं लेकिन फिर भी स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली अंक : 8
भाग्यशाली रंग : नीला
मिथुन राशि :
आज का दिन अनियमितता के कारण प्रतिकूल रह सकता है। आपके जीवनसाथी के व्यवहार से आज आप खुश रहेंगे। किसी का गरीबों के प्रति प्रेम उमड़ सकता है। वित्तीय मामले में सावधानी बरतने की जरूरत है। कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने से थोड़ी परेशानी हो सकती है। साझेदारी में कोई भी व्यापार ना करें। बच्चों के लिए थोड़ा समय निकले। आपकी मेहनत का फल मिल सकता है।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली अंक : पांच
भाग्यशाली रंग : हल्का लाल
कर्क राशि :
इस राशि वालों की यात्रा आज बेहद शुभ रहेगी। अगर आप आज के दिन कोई नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो वह अच्छा रहेगा। सरकारी नौकरी वालों का ट्रांसफर कहीं दूर हो सकता है जिससे आपको थोड़ी परेशानी होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बिजनेस करने वालों को अच्छा लाभ होगा। कोर्ट कचहरी से जुड़ा मामला आपके फेवर में आ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें। जोखिम कार्य करने से बचें। अगर आप नई योजनाएं बना रहे हैं तो अपने जीवनसाथी से सलाह जरूर ले।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली अंक : 9
भाग्यशाली रंग : गहरा लाल
सिंह राशि :
सिंह राशि वालों की यात्रा आज सुखद रहेगी । पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। परिवार पर बच्चों के साथ बीता समय आपकी रिश्तो को और मजबूत बनाएगा। नए संपर्क और व्यापार आपको एक नई दिशा की ओर लेकर जाएंगे जिससे आपको अच्छा मुनाफा होगा। लोग आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अपनी सोच व सपने अपने जीवनसाथी के साथ शेयर करने से आपके रिश्ते अच्छे होंगे।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली अंक : एक
भाग्यशाली रंग : गहरा पीला
कन्या राशि :
आज के दिन आप बिना किसी कारण के चिंतित रह सकते हैं लेकिन कोशिश करें कि कोई आपकी वजह से परेशान ना हो और आप अपने परिवार की जरूरतों के मुताबिक खुद को ढाल ले । अगर आपने प्रेमी जीवन में समय पर ध्यान नहीं दिया तो आपका जीवन साथी रूद्र रूप धारण कर सकता है। प्राप्त किया पैसा आपकी जरूरत के अनुसार खर्च नहीं होगा आपके रिश्तेदार आपकी मदद करेंगे और आपका दिमाग का बोझ भी कम होगा।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली अंक : 3
भाग्यशाली रंग : ग्रे
तुला राशि :
इस राशि वालों का आज का दिन अच्छा रहेगा। भाइयों का पूरा सहयोग मिलेगा। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके अटके कार्य पूरे होंगे। आपके काम में जो मुश्किलें आ रही है वह खत्म होगी। रोजगार के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी सब्जेक्ट में अगर कोई समस्या आ रही है तो वह आज सॉल्व होगी। भाग्य आपका पूरा साथ देगा।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली अंक : 6
भाग्यशाली रंग : हल्का हरा
वृश्चिक राशि :
इस राशि वालों को कठिन समस्याओं का समाधान होगा। नौकरी पैसे वालों को अच्छा मुनाफा होगा। व्यावसायिक रूप से भी आपको अच्छे लाभ प्राप्त होंगे। नया व्यवसाय शुरू करने वालों वह विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा आपकी मेहनत का फल मिलेगा। आज आप अपने विचार या सोच को दूसरे के सामने सकारात्मक रूप से समक्ष रख सकेंगे। व्यवसाय के क्षेत्र में आप दूसरों से आगे रहेंगे।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली रंग: सफेद
भाग्यशाली अंक : दो
धनु राशि :
आज आपको रोजगार के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे परिवार का माहौल अच्छा होगा। विरोधी आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। दैनिक कार्य में कुछ अड़चनें आ सकती हैं। कोशिश करें कि उच्च अधिकारियों से आपका कोई विरोध ना हो। विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा वह अपने क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। लोग आपके कार्य क्षेत्र को देखकर आपकी प्रशंसा करेंगे। पैसा अधिक खर्च होने से आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है घर में मेहमानों का आगमन होगा व रिश्ते मजबूत होंगे।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली अंक : 7
भाग्यशाली रंग : हरा
मकर राशि :
मकर राशि वालों को व्यापार के क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। घर की समस्या को लेकर आप थोड़ा परेशान रह सकते हैं। आज के दिन अपने कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। ऑफिस में आपके अच्छे कामों के लिए पदोन्नति संभव है। अपनी सोच सबके सामने रखने से आपको अच्छा महसूस होगा। आज आप अपने परिवार के साथ बाहर मूवी देखने या डिनर के लिए भी जा सकते हैं। आर्थिक क्षेत्र मजबूत होगा व समय का सदुपयोग ना करें।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली अंक : 3
भाग्यशाली रंग : नारंगी
कुंभ राशि :
आज का दिन आपका बेहतर रहेगा आर्थिक क्षेत्र मजबूत होगा। परिवार के साथ बिताया समय आपके लिए सुखद रहेगा। अविवाहित लोग शादी करने पर विचार कर सकते हैं। आज के दिन आपकी अधिकांश इच्छाएं पूरी हो सकती है आपका ध्यान केंद्रित रहेगा व आप अधिक मेहनत करेंगे और आपको नए रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। व्यापारी अपनी अच्छी सोच के लिए सम्मानित होंगे।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण – पश्चिम
भाग्यशाली अंक : 9
भाग्यशाली रंग : बैंगनी
मीन राशि :
आज आपको आय के क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। धन की प्राप्ति होगी। दोस्तों व जीवनसाथी से राह आसान होगी। रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक क्षेत्र मजबूत होगा। आप अपने जीवनसाथी की बातों के प्रति ज्यादा संवेदनशील होंगे। लोगों से विरोध हो सकता है। अगर यात्रा करें तो अपने सम्मान को ध्यान से रखें। भावनात्मक रूप से रिश्तों में नजदीकियां आएगी। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। ऑफिस के काम की वजह से आप थोड़ा तनाव में रह सकते हैं। यात्रा सुलभ रहेगी।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली अंक: तीन
भाग्यशा रंग : हल्का पीला
यह खबर भी पढ़ें :
Hair loss problem Simple Solution, बालों की समस्या अब होगी दूर देखें कैसे
Reduced sugar level: सुबह खाली पेट इलायची खाने से शुगर कंट्रोल