Ladli Laxmi Yojana E KYC : केंद्र और राज्य सरकारें समय समय पर कई तरह की योजनाएँ चला रही है। इसी के तहत मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से हाल ही में लाड़ली बेटी योजना की शुरुआत की गयी है इस योजना के तहत राज्य सरकार बालिकाओं को उनके जन्म से लेकर के 21 वर्ष की उम्र तक 43000 की सहायता राशि दे रही है अगर आप भी इस योजना का फायदा उठाना चाहते है तो आइए जान लेते है इस योजना से जुड़ी बाकि की अपडेट।
मध्य प्रदेश सरकार की तरफ इस योजना के लिए पात्र बालिकाओं के लिए नई अपडेट जारी की है। जिसके अनुसार आपको ई केवाईसी करवाना बेहद जरूरी है यदि आपने केवाईसी नहीं करवाई है तो आप इस योजना का लाभ नहीं ले सकेंगे। लाड़ली लक्ष्मी योजना के लिए केवाईसी करवाना बेहद जरूरी है।
क्या है Ladli Laxmi Yojana ?
आपको बता दे, मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से राज्य की बालिकाओं को शैक्षणिक और आर्थिक रूप सशक्त बनाने के लिए सरकार की तरफ से शुरू की गयी है कल्याणकारी योजना है इस योजना का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करना है। विवाह के समय और विवाह के बाद उनके सामने किसी तरह की कोई समस्या नहीं आए है इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए इस योजना की शुरुआत की गयी है।
Ladli Laxmi Yojana के जरुरी डॉक्यूमेंट्स
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक खाता
- मोबाइल नंबर
- माता और पिता का आधार कार्ड और पैन कार्ड
- बच्ची का जन्म प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
लाड़ली लक्ष्मी योजना के लिए E KYC कैसे करे ?
- इस योजना के E KYC करवाने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
इसके बाद होम पेज E KYC का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
आपको अपना प्रोफाइल अपडेट पूरा करने का विकल्प दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
एक नई पेज पर ओपन होगा जहाँ पर आपसे 9 अंकों की आईडी दर्ज करने के लिए कहा जाएगा।
अपनी आईडी दर्ज करने के बाद आपको नीचे दिया गया कैप्चा कोड भरना है।
पूछी गयी सभी जानकारी भरे और “जारी रखें” बटन पर क्लिक करे।
इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपसे अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना होगा। आपको अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा।
अपना आधार नंबर दर्ज करने के बाद, आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। इसे चैक करे।
ओटीपी वेरिफिकेशन के बाद आपसे कुछ दस्तावेज मांगे जाएंगे। अब आपको अपने सभी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना होगा। - इसके बाद ”Submit Request to Gram Panchayat” की किल्क करे इस तरह आपकी E KYC प्रोसेस पूरी होती है।