होलिका दहन में ऐसे दूर करें अपने दुख, दर्द, परेशानियां जलाकर, Holika Dahan upay 2025
होलिका दहन में सारी बुराइयों का दहन होता है जैसा कि आपको पता है कि हर साल देश भर में यह पर्व धर्म, आस्था और विश्वास की विजय के रूप में मनाया जाता है। आपको बता दे कि इस बार होली का दहन 13 मार्च 2025 को होगा।
Dahan upay 2025 : यह माना जाता है की होलीका दहन की अग्नि में लोगों की सारी समस्या, दुख और कष्टों का भी दहन उसके साथ ही हो जाता है। लेकिन उसके लिए किए गए धार्मिक अनुष्ठान और विशेष उपायों से जीवन में सुख शांति समृद्धि और खुशहाली का आगमन हो सकता है। अगर आप भी अपनी राशि के अनुसार कुछ खास उपाय करें तो यह और भी प्रभावशाली हो सकता है। चलिए हम जानते हैं राशि के अनुसार कौन सी सामग्री होलिका में आहुति के रूप में अर्पित करना आपके लिए शुभ होगा।
सभी 12 राशियों के बारे में जानकारी
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए होली का दहन में गुड़ की आहुति देना सबसे शुभ माना जाता है। यह एक छोटा सा उपाय जीवन में सुख समृद्धि ला सकता है। और इसके साथ ही 7 काली मिर्च भी अर्पित करके गुड़ और काली मिर्च अर्पित करने के बाद आप होलीका की 9 बार परिक्रमा करें।
वर्षभ राशि
वृषभ राशि के जातकों को होलिका दहन में मिश्री की आहुति देनी शुभ मानी जाती है। मिश्री का यह उपाय विशेष रूप से व्यापार और नौकरी में तरक्की के मार्ग खोलते हैं। वही सफेद चंदन की आहुति देने से मानसिक शांति मिलती है। वर्षभ राशि वालों को पूजा के बाद 11 बार होलीका की परिक्रमा करनी चाहिए।
मिथुन राशि
माना जाता है कि मिथुन राशि के जातकों को होलिका में चने की दाल और गेहूं की बालियों की आहुति देनी चाहिए। यह उपाय जीवन में सकारात्मकता और नए अवसरों के रास्ते खोलता है। इसी के साथ है मिथुन राशि वालों को 7 बार होलिका की परिक्रमा करने से मानसिक शांति मिलती है।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को होलिका में सफेद तिल और इसके साथ ही सौंफ की आहुति देनी चाहिए। आपको कच्चा सूत बांधते हुए होलिका की परिक्रमा करनी चाहिए। यह भी माना जाता है। कि ऐसा करने से जीवन से सभी संकट अपने आप दूर होने लगते हैं। और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए होलिका में लोहबान और जौ की आहुति देना फायदेमंद माना जाता है। लोहबान से जीवन की नकारात्मकता दूर होती है। और जौ से नई ऊर्जा का संचार होता है। इसके साथ ही सिंह राशि के जातकों को इस दिन 9 बार होलिका की परिक्रमा करनी चाहिए। इस उपाय से सफलता और तरक्की की संभावना प्रबल हो सकती है।
कन्या राशि
होलिका दहन के दिन कन्या राशि वाले अगर लंबे समय से आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं। और जीवन में खुशियां दूर होती जा रही हैं। तो कन्या राशि के जातकों के लिए होलिका दहन के दिन पूजा करना विशेष महत्वपूर्ण होता है। कन्या राशि के जातकों को होलिका में हरे पान के पत्ते और इसके साथ ही 3 जायफल और तीन हरी इलायची की आहुति देना शुभ माना जाता है। यह उपाय ग्रहों के शुभ प्रभाव को जागृत करता है।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को होलिका में कपूर, हल्दी की गांठ और काले तिल की आहुति देना शुभ माना जाता है। कपूर से घर में धन वर्षा की संभावना बढ़ती है। और इसके साथ ही हल्दी की गांठ और काले तिल से आर्थिक तंगी दूर होती है। होलिका के दिन तुला राशि के जातकों को 21 बार होलिका की परिक्रमा करनी चाहिए।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को होलिका में चने की दाल और पीली सरसों की आहुति देनी चाहिए। यह उपाय करने से आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाया जा सकता है। और यह उपाय आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में भी मदद कर सकता है।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए होलिका के दिन अगर आपके लंबे समय से अटके हुए हैं। और मेहनत के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। तो होलिका दहन के दिन कुछ उपाय करना आपके लिए शुभ होगा। धनु राशि के जातकों को होलिका में चावल और सफेद तिल की आहुति देनी चाहिए। इस उपाय से जल्दी ही शुभ परिणाम मिलने लगेंगे।
मकर राशि
मकर राशि वालों को होलिका की अग्नि में काले तिल और हल्दी की पांच गांठों की आहुति देना चाहिए। यह उपाय करने से नकारात्मकता दूर होती है। और जीवन में सकारात्मक बदलाव लाता है। मकर राशि वालों के लिए 15 बार होलिका की परिक्रमा करना शुभ माना जाता है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को होलिका के समय होलिका में काली सरसों, मूंग की दाल और काले तिल की आहुति देना सबसे शुभ माना जाता है। इस उपाय से जीवन में सुख शांति और समृद्धि आती है।
मीन राशि
होलिका दहन के दिन मीन राशि के जातकों को होलिका की अग्नि में पीले सरसों की आहुति देना चाहिए। इस उपाय से जीवन में सुख समृद्धि का संचार होता है। मीन राशि के जातकों के लिए होलीका के 9 परिक्रमा करना शुभ माना जाता है।
यह खबर भी पढ़ें :
खाटू मेले में जा रहे हैं तो ध्यान रखें इन सब बातों का, Khatu Mela 2025
Hair loss problem Simple Solution, बालों की समस्या अब होगी दूर देखें कैसे