Chanakya Niti: आचार्य चाणक ने अपनी नीति में वशीकरण के बारे में काफी कुछ बताया है और उन्होंने इसी नीति का पालन कर चतुराई और बुद्धिमानी से अपनी बात किसी से भी मानव लेने के लिए कई चीजे बताई है। उन्होंने बताया है कि आप यदि कुछ चीजों का ध्यान रखते हैं तो, आप किसी भी व्यक्ति को अपने वश में कर सकते हैं। चाहे वह कैसा भी इंसान क्यों ना हो और इन्हीं सब चीजों से महिलाओं के साथ-साथ पुरुष भी आकर्षित हो जाते है।
वशीकरण निति
नीति शास्त्र में बताई गई वशीकरण नीति अगर आप समझ लेंगे तो, दुनिया आपके कदमों में होगी और लोग आपके पीछे घूमने लगेंगे, जिसमें सबसे जरूरी बातें कुछ इस प्रकार है –
लालची व्यक्ति को वश में करना
आचार्य चाणक द्वारा बताया गया है कि लालची और कपटी किसी भी चीज को पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। लालची व्यक्ति मीठी-मीठी बातें कर आपको जाल में फंसाता है और अपना काम निकालने के बाद वह कभी पीछे मुड़कर नहीं देखता है, ऐसे लोगों को धन देकर आप वश में कर सकते हैं। उन्हें ज्यादा लालच देखर वश में किया जा सकता है।
अहंकारी पुरुष या महिला को वश में करना
चाणक्य द्वारा बताया गया है कि, कोई भी अहंकारी पुरुष या महिला का अहंकार तोड़ने के लिए उसके सामने हाथ जोड़कर या फिर उसकी तारीफ करके आप उसको वश में कर सकते हैं, क्योंकि अहंकारी को तारीख सबसे ज्यादा पसंद होती है और वह तारीफ करने वालों की बात हमेशा मान लेते हैं। वहीं यदि आप उनके अहंकार को तोड़ने की कोशिश करेंगे तो, वह आवेश में आकर आपके खिलाफ कोई कदम उठा सकते हैं।
मूर्ख को वश में करना
आचार्य चाणक्य द्वारा बताया गया है कि, मूर्ख वह होता है, जिसे ना तो समाज का ज्ञान होता है और ना ही खुद का ज्ञान होता है। मुर्ख किसी भी तरह की टिप्पणी करने से पीछे नहीं हटते हैं और अक्सर अपने मार्ग से भटक जाते हैं, लेकिन मूर्खों को उपदेश पसंद होते हैं। अगर आप किसी मूर्ख को वश में करना चाहते हैं तो, आप कठोर भाषा में उसे बार-बार उपदेश दे, एक मुर्ख को जीवन की सही राह दिखाने वाले व्यक्ति पसंद होते हैं। इसलिए आप उन्हें उपदेश देकर उन्हें वश में कर सकते हैं।
ज्ञानी व्यक्ति को भी वश में करना
आचार्य चाणक्य अनुसार ज्ञानी व्यक्ति को वश में किया जा सकता है। इन्हें अक्सर सत्य की इच्छा होती है और वह हमेशा सच सुनना पसंद करते हैं। ज्ञानी व्यक्ति को सिर्फ सच बोलकर ही वश में किया जा सकता है। इसलिए आप उनके सामने हमेशा अपनी सच्चाइयां रखें, तब ही वह आपके वश में हो पाएंगे।