Aaj Ki Rashifal 2 March 2025, इन चार राशि के लिए है शुभ संकेत
मेष राशि :
इस राशि वालों का आज का दिन तनाव रहित रहेगा। काम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। आज आप अच्छे पैसे कमा सकते हैं लेकिन उसे हाथ से जाने ना दे। आज दफ्तर में आप अपना आपा खो सकते हैं इसलिए थोड़ा ध्यान रखें ऐसी कई चीज होगी जिस पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता होगी। दोस्तों के साथ घूमना- फिरना , रोमांस हो सकता है लेकिन ये थोड़ा थकान भरा भी हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धन की अधिक प्राप्ति होगी, समय पर काम करने से सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली अंक : पांच
भाग्यशाली रंग: लाल
वर्षभ राशि :
इस राशि वालों का आज का दिन अच्छा रहेगा, धन लाभ के अच्छे योग है। आपके अटके कार्य पूरे होंगे, आपका आज का दिन आनंद से भरपूर होगा। जो लोग विदेश रहते हैं उनसे शुभ समाचार मिल सकते हैं। विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे अंक प्राप्त करेंगे। पारिवारिक जीवन सकुशल होगा। शैक्षणिक क्षेत्र में आपको कोई बड़ा नुकसान हो सकता है इसलिए कोई भी काम शुरू करने से पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लें।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली अंक : 3
भाग्यशाली रंग : हल्का हरा
मिथुन राशि :
अपने परिवार के लोगों को दुख देने से बचने के लिए गुस्से को कंट्रोल करें। व्यर्थ में समय बर्बाद ना करें, अपनी ऊर्जा को सार्थक कामों में लगाने के लिए बचा कर रखें। अगर आप कहीं यात्रा पर जा रहे हैं तो अपने समान का ध्यान खुद रखें। जो कार्य आपका आज पूरा होने वाला था वह भी टल सकता है जिसके कारण आप निराश हो सकते हो। आपका जीवन साथी आपका अधिक ख्याल रखेगा।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण-पूर्व
भाग्यशाली अंक: 9
भाग्यशाली रंग : हल्का लाल
कर्क राशि :
आज आपकी मेहनत से आपको कुछ बड़ा हासिल हो सकता है। आपके जज्बे और साहस को देखकर लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे। सामाजिक कार्यों में अच्छा लाभ प्राप्त होगा। अच्छे कामों में ध्यान देने से आपके जीवन में कुछ बदलाव भी आ सकते हैं जिससे आप जिंदगी में कुछ बड़ा हासिल कर सकते हैं। किसी पुराने रिश्ते में निकटता भी आ सकती है लेकिन अचानक मन के बदलाव के कारण उनको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली अंक : 9
भाग्यशाली रंग : पीला
सिंह राशि :
कई बार चिंता के विषय आपको बर्बाद कर सकते हैं इसलिए ऐसा न होने दे और खराब समय में भी खुद को कुछ नया करने या नया पाने के लिए प्रोत्साहित करें। समय खराब चलने पर भी कुछ ना कुछ पाने की मन में लालसा होनी चाहिए इससे आपको खुशी भी मिलेगी और आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति भी होगी। काम के अलावा बच्चों के लिए भी समय निकालें क्योंकि बच्चों के बिना घर अधूरा रहता है।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली रंग: हल्का नीला
भाग्यशाली अंक : 7
कन्या राशि :
आज का दिन आपका अच्छा रहेगा, पूरी ताजगी के साथ काम में मन लगा रहेगा। दोस्तों व परिवार के साथ कहीं बाहर डिनर पर जाने का प्लान बन सकता है। लगन व मेहनत से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी। धन प्राप्ति के अच्छे योग हैं किसी भी प्रकार की नकारात्मक भावना को अपने अंदर प्रवेश न होने दे, सकारात्मकता के साथ अपने कार्यों को पूर्ण करें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अधिक धन प्राप्त होने से आर्थिक क्षेत्र मजबूत होगा।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण- पूर्व
भाग्यशाली अंक : 8
भाग्यशाली रंग : भूरा
तुला राशि :
तुला राशि वालों का आज का दिन बेहतर रहेगा। नए विचारों के साथ आप जो भी कार्य करेंगे उसमें उम्मीद से ज्यादा धन प्राप्ति के योग हैं । नकारात्मकता से दूर रहे। आज आपको शरीर से जुड़ी कुछ समस्याएं परेशान कर सकती हैं इसलिए आराम करें। आर्थिक क्षेत्र से जुड़े जो भी कार्य पूरे होने वाले थे वह आज टल सकते हैं बच्चों की तबीयत को लेकर भी थोड़ी परेशानी हो सकती है इसलिए समय रहते डॉक्टर से अवश्य सलाह ले। क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही आपको नुकसान पहुंचा सकती हैं। आपका जीवनसाथी आपकी मदद के लिए हमेशा तत्पर रहेगा।
भाग्यशाली दिशा ::दक्षिण- पूर्व
भाग्यशाली अंक : 5
भाग्यशाली रंग : नीला
वृश्चिक राशि :
आपका आज का दिन अच्छा रहेगा आज आप जिस भी काम की शुरुआत करेंगे उसमें सफलता अवश्य मिलेगी, लेकिन नकारात्मकता को प्रवेश न होने दे। आज के दिन आप असंभव को संभव कर सकते हैं। परिवार व रिश्तेदारों से अनबन हो सकती है लेकिन धैर्य रखें समय आने पर सब अच्छा होगा। आवश्यकता से अधिक जोखिम लेने पर आपको नुकसान हो सकता है इसलिए जरूरत से ज्यादा खर्च न करें।
भाग्यशाली दिशा : पूर्वोत्तर
भाग्यशाली अंक : 9
भाग्यशाली रंग : बैंगनी
धनु राशि :
कार्य क्षेत्र के दौरान तनाव आपकी मानसिक शांति को भंग कर सकता है। लोगों के ईर्ष्यालु स्वभाव आपके कार्य क्षेत्र में प्रभाव डाल सकते हैं इसलिए सतर्क रहे और खुद पर काबू रखें खुद का आपा खोने से नुकसान हो सकता है। आपका जीवन साथी आप पर कुछ हद तक हक जता सकता है। अगर आप कहीं पर घूमने के लिए प्लान बना रहे हैं तो वह भी कैंसिल हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। ध्यान रखें ,जिसे बदला नहीं जा सकता उसे स्वीकारने में ही भलाई है।
भाग्यशाली दिशा : पूर्वोत्तर
भाग्यशाली अंक : 1
भाग्यशाली रंग : नारंगी
मकर राशि :
आपका आज का दिन अपने परिवार के साथ बिताने में रुचिकर रहेगा जिससे आप अत्यंत खुश होंगे। अपने लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए काम करने से आपको सफलता जरूर मिलेगी और आप एक अच्छे अवसर की प्राप्ति करेंगे। छोटी – मोटी बातों पर ध्यान ना दे और अपने लक्ष्य पर ध्यान दें। आय के क्षेत्र में वृद्धि होगी, नए काम की शुरुआत करने के लिए आज का दिन सही रहेगा। नए संबंध बनेंगे।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली अंक : दो
भाग्यशाली रंग : पीला
धनु राशि :
आज के दिन आपका दोस्त आपकी पुरानी यादों में ताजगी ला सकता है। सेहत का ध्यान रखें। आज आप को ऐसा महसूस होगा कि प्यार में बहुत गहराई होती है और आपका जीवन साथी आपको बहुत प्यार करेगा। शादी के बाद प्यार सुनने में बहुत मुश्किल होता है लेकिन आज आप यह महसूस करेंगे कि यह सच में मुमकिन है। नये काम की शुरुआत के लिए आज का दिन अच्छा है लेकिन ये कदम सोच – समझ कर उठाएं ।
भाग्यशाली दिशा: पश्चिम
भाग्यशाली अंक : 2
भाग्यशाली रंग : सफेद
मीन राशि :
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कोई बड़ी योजनाओं के जरिए आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है। अगर कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं तो उसके बारे में पहले पूरा जान लें , भाग – दौड़ ज्यादा हो सकती है लेकिन सफलता जरूर मिलेगी। आपके अटके कार्य पूर्ण होंगे, लोग आपके कार्यों को देखकर आपकी तरफ आकर्षित होंगे। अगर वित्तीय मामले से संबंधीत कोई समस्या है तो वह आज सुलझ सकती हैं। शारीरिक समस्या से परेशान हो सकते हैं इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन से जुड़ी कुछ समस्या आपको परेशान कर सकती हैं। एकाग्र होकर काम पर ध्यान दें।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली अंक : दो
भाग्यशाली रंग : हरा
यह खबर भी पढ़ें :
होलिका दहन में ऐसे दूर करें अपने दुख, दर्द, परेशानियां जलाकर, Holika Dahan upay 2025