आज का राशिफल (Aaj Ki Rashifal) 1 March 2025
मेष राशि :
इस राशि वालों का आज का दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा व पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा । आज आपके अटके कार्य पूर्ण होंगे, विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन बहुत अच्छा है ,पढ़ाई में मन लगेगा व रोजगार के अच्छे अवसर प्राप्त करेंगे । आज के दिन अगर आप कोई बिजनेस स्टार्ट करना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ रहेगा और आपको उसमें अच्छा मुनाफा होगा। धर्म के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा व आपको हर कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर-पूर्व
भाग्यशाली अंक : दो
भाग्यशाली रंग : भूरा
वर्षभ राशि :
जल्दबाजी में लिए गए फैसले आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। वैवाहिक जीवन में कटुता आने से मन उदास रह सकता है। झटपट पैसे कमाने की बजाय टिकाऊ काम पर ध्यान दे, अच्छा रहेगा। मान – सम्मान बढ़ेगा। सकारात्मक सोचनें से काम अच्छा होगा। खर्चे बढ़ सकते हैं । व्यवसाय में वृद्धि होगी , कुल मिलाकर आज का दिन अच्छा रहेगा व नियमित व्यायाम करने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली अंक: 1
भाग्यशाली रंग : हल्का लाल
मिथुन राशि :
मिथुन राशि वालों को व्यवसाय के क्षेत्र में अच्छा लाभ प्राप्त होने वाला है। आपके कार्य क्षेत्र में स्थिति आपके अनुकूल रहेगी। आज आपका पार्टनर अपने प्यार का इजहार कर सकता है जिससे आप अत्यंत खुश होंगे। दांपत्य जीवन भी सुखी होगा। गुस्से पर नियंत्रण रखें, आज आपको अपने ससुराल पक्ष से भी कोई शुभ समाचार मिलेगा जिससे आप खुश होंगे।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण – पश्चिम
भाग्यशाली अंक : 7
भाग्यशाली रंग: हरा
कर्क राशि :
आज आप अस्वस्थ महसूस करेंगे तथा स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए ताजे फलों व सब्जियों का सेवन करें। शरीर को फिट रखने के लिए नियमित व्यायाम करें। आज आप कार्यक्षेत्र में काम आसानी से कर सकेंगे अनजान से अनबन हो सकती है इसलिए सावधानी से काम लें , गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें। जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। आज आप थोड़ी थकान महसूस कर सकते हैं।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली अंक: 8
भाग्यशाली रंग : नारंगी
सिंह राशि :
इस राशि वालों का ध्यान आज धार्मिक कार्यों में लगेगा धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। कुछ लोग आपके कार्य में दखल अंदाजी करेंगे इसलिए ऐसे लोगों से सचेत रहे। शत्रु आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। कानूनी मामलों में दखल देने से बचें , वरना नुकसान हो सकता है। कुछ जरूरी काम पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा। समय के साथ-साथ वक्त बदलेगा। संकट दूर होगा व अच्छा लाभ होगा।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली अंक : 8
भाग्यशाली रंग : लैवेंडर
कन्या राशि :
कन्या राशि वालों को आज अच्छा मुनाफा होगा व स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अगर आप कोई बिजनेस कर रहे हैं तो उसमें आपको अच्छा मुनाफा होगा आपका बिजनेस दोगुना ग्रोथ करेगा। आपके कार्य क्षेत्र से लोग आपसे प्रसन्न होंगे । पार्टनर के साथ संबंध अच्छे रहेंगे व जीवन साथी से लाभ मिलने के योग है। पारिवारिक जीवन में थोड़ी समस्या होने के कारण आप परेशान रह सकते हैं।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण – पश्चिम
भाग्यशाली अंक : दो
भाग्यशाली रंग: लाल
तुला राशि :
आज का दिन पहले से बेहतर रहेगा। बिजनेस में आपको कोई अच्छी डील हाथ लग सकती है जिसका पूरा फायदा उठाएं। जीवनसाथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं जिससे आपके रिश्ते में मधुरता आएगी। जो महिलाएं यात्रा पर जा रही है वह अपने सामान का खुद ध्यान रखें वरना सामान गुम हो सकता है। आपके अटके कार्य पूरे होंगे। बिजनेस में आपको अच्छा मुनाफा होगा। आर्थिक क्षेत्र मजबूत होगा स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। कला से जुड़े लोगों का दिन बहुत बढ़िया रहेगा।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली अंक : 6
भाग्यशाली रंग : गहरा नीला
वृश्चिक राशि :
किसी क्षेत्र में की गई मेहनत से आपको आज सफलता मिलेगी आपका दिन अच्छा रहेगा। अनजान लोगों से दोस्ती करने से बचें , वरना बाद में पछताना पड़ सकता है । दूर के रिश्तेदार से कोई शुभ संदेश मिल सकता है जिससे घर का माहौल अच्छा रहेगा और घर में खुशी आएगी। कोई पुरानी चली आ रही समस्या से आज छुटकारा मिल सकता है ।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर-पूर्व
भाग्यशाली अंक : पांच
भाग्यशाली रंग : बैंगनी
धनु राशि :
जो लोग बीमारी से पीड़ित है उन्हें बीमारी से निजात मिलेगी। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन बहुत बढ़िया रहेगा । जीवनसाथी के साथ अच्छे संबंध होंगे, विवाहित लोगों को दांपत्य जीवन में परेशानी हो सकती है बच्चों के लिए चिंता रहेगी। भाग्य आपके साथ है लेकिन परिवार के दबाव में कुछ निर्णय आपको बदलने पड़ सकते हैं। घर का माहौल अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली दिशा: उत्तर
भाग्यशाली अंक : दो
भाग्यशाली रंग : हल्का हरा
मकर राशि :
आज के दिन आपका आर्थिक क्षेत्र कमजोर होगा। किसी दोस्त व रिश्तेदार की वजह से आपको किसी कंपनी में काम मिल सकता है। आर्थिक परिस्थितियों की वजह से तनाव हो सकता है। अपनी सारी समस्या अपने जीवनसाथी के साथ शेयर करने से आपको अच्छा लगेगा। अविवाहित लोगों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है जिससे आप प्रसन्न होंगे। मेडिटेशन करने से अच्छा फील करोगे।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण- पूर्व
भाग्यशाली अंक : 4
भाग्यशाली रंग : पीला
कुंभ राशि :
अगर आप कोई नया कार्य करना शुरू करना चाहते हैं तो दूसरों की सलाह जरूर ले इससे आपको परेशानी नहीं होगी। विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन थोड़ा बाधित हो सकता है। सुविधाओं के अभाव के कारण कार्य पूरे नहीं होंगे। जिससे आपको थोड़ा तनाव हो सकता है। व्यर्थ धन खर्च होगा अगर कोई आपको गुमराह कर रहा है तो उन पर नजर रखनी होगी। गुस्से पर नियंत्रण रखें।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण-पश्चिम
भाग्यशाली अंक : एक
भाग्यशाली रंग : पीला
मीन राशि :
प्रेम जीवन में थोड़ी निराशा हो सकती है लेकिन जीवनसाथी आपसे बातें खुलकर करेगा जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आज के दिन आप कोई नई योजना का प्लान बना सकते हैं जिससे आपका दिन अच्छा रहेगा और आपको अच्छा लाभ मिलेगा। काम के क्षेत्र में उतार – चढ़ाव हो सकते हैं दूसरों के बजाय खुद के काम पर ध्यान दें। शत्रु लोग नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए सावधान रहे।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली अंक : चार
भाग्यशाली रंग : हल्का पीला
यह खबर भी पढ़ें :
होलिका दहन में ऐसे दूर करें अपने दुख, दर्द, परेशानियां जलाकर, Holika Dahan upay 2025