crossorigin="anonymous">

UPSC Result Shakti Dube, UPSC CSE टोपर शक्ति दुबे कौन है? सिविल सेवा में क्यों जाना चाहती

pgsnews
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

UPSC Result Shakti Dube, UPSC CSE टोपर शक्ति दुबे कौन है? सिविल सेवा में क्यों जाना चाहती

UPSC Result Shakti Dube : जैसे कि आप सभी को पता है कि UPSC (संघ लोक सेवा आयोग) ने सिविल सर्विस 2024 के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए। और इस साल सिविल सर्विस एग्जाम का परिणाम आने के बाद देश के अंदर पहले और दूसरे स्थान पर महिलाओं ने ही अपनी जगह बनाई है। आपको बता दे कि पहले स्थान पर शक्ति दुबे वह दूसरे स्थान पर हर्षित गोयल रहीं हैं। आज इस खबर के माध्यम से जानेंगे कि कौन है शक्ति दुबे।

यूपीएससी सीएसई 2024 एआईआर 1 शक्ति दुबे

शक्ति दुबे उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से रहने वाली है। इन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा और स्नातक की पढ़ाई यहीं से ही पूरी की है। शक्ति दुबे ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और बाद में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से बायोकेमिस्ट्री में स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की। आपको बता दे की शक्ति दुबे 2018 से यूपीएससी सीएससी की तैयारी कर रही है। उन्होंने चहल अकादमी द्वारा अपने यूट्यूब चैनल पर होस्ट किए गए एक मॉक इंटरव्यू वीडियो में बताया।

सिविल सेवा में क्यों जाना चाहती थी शक्ति दुबे

बायोकेमिस्ट्री में पृष्ठभूमि के साथ, सिविल सेवा में शामिल होने का उनका कारण उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि है। जब उनसे बात हुई तो पता चला उन्होंने कहा, “मेरे पिता पुलिस सेवा में हैं और मैंने उन्हें काम करते देखा है। शुरू में मुझे लगा कि यह सिर्फ एक नौकरी है लेकिन धीरे-धीरे समझ आई उसके बाद में मुझे बीएचयू हॉस्टल में अपने समय के दौरान एहसास हुआ कि पुलिस या उसकी गाड़ी किसी व्यक्ति को सुरक्षित महसूस कराती है, भले ही देर हो चुकी हो।

मुझे एहसास हुआ कि कैसे एक छोटी सी शक्ति किसी के लिए बदलाव ला सकती है। और कैसे बड़े पैमाने पर सार्वजनिक सेवा लोगों को लाभान्वित कर रही है। इसलिए इस तरह मैं पहली बार सरकारी सेवा की ओर आकर्षित हुई।” और उसके बाद सिविल सर्विस की तैयारी में लग गई।

इसी के साथ उन्होंने बताया कि मैं अपनी करियर की शुरुआत करने से पहले अपने माता-पिता की सलाह ली। उन्होंने इस यात्रा में पूरा साथ दिया।

इन जानकारी के साथ आपको बता दें की शक्ति दुबे ने यह पांचवा अटेम्प्ट देते हुए टॉप किया है यानी शक्ति दुबे इससे पहले चार बार भी सिविल सेवा के अटेम्प्ट दे चुकी है। शक्ति दुबे ने बताया, कि कभी टॉप आऊंगी मुझे उम्मीद नहीं थी क्योंकि इससे पहले चार बार प्रयास कर फेल हो चुकी थी इसको लेकर डर था।

दुबे ने कहा कि उनके भाई, जो हमेशा उन पर विश्वास करते थे, को यकीन था कि वह शीर्ष स्थान हासिल करेंगी। “जब मैं कट-ऑफ से चूक गई, तो उन्होंने मुझसे कहा कि मैं अगले साल परीक्षा पास कर पाऊंगी क्योंकि भगवान ने मेरे लिए वह स्थान बचा रखा है। आज उनकी बात सच साबित हुई,” उन्होंने कहा।

Vivo T4 5G Launch: 7300mAh धमाकेदार बैटरी के साथ, जाने कीमत और खासियत

Cryptocurrency? क्रिप्टोकरेंसी का उपयोग कैसे करें, फायदे और नुकसान

Share This Article
1 Comment